गणतंत्र दिवस समारोह: सुबह 7 बजे खुलेगा गांधी मैदान, जारी हुई गाइडलाइन

नेशनल

पटना. राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. समारोह को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के मकसद से आम जनता, मीडिया औरअतिथियों के लिए अलग-अलग प्रवेश व्यवस्था तय की गई है. प्रशासन ने कहा है कि आम नागरिकों का एंट्री केवल निर्धारित गेटों से ही हो पाएगी. प्रशासन के आदेश के मुताबिक गणतंत्र दिवस के अवसर पर आम जनता के लिए गांधी मैदान में प्रवेश गेट संख्या 5, 6 और 7 से कराया जाएगा. जेपी गंगा पथ, अशोक राजपथ, गोलघर, मंदिरी, बुद्धा कॉलोनी और इससे जुड़े सड़क से आने वाले दर्शक गेट संख्या 5 और 6 का उपयोग कर सकते हैं. गेट संख्या 5 गांधी मैदान के उत्तर दिशा में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के सामने है. गेट संख्या 6 उत्तर-पूर्वी कोने पर कारगिल चौक के पास बनाया गया है. इससे लोगों को आसानी से मैदान में प्रवेश मिल सकेगा.

बारी पथ, नाला रोड, ठाकुरबारी, बाकरगंज, एक्जीविशन रोड, फ्रेजर रोड, टीएन बनर्जी रोड, छज्जुबाग और आसपास के इलाकों से आने वाले दर्शकों के लिए गेट संख्या 7 तय किया गया है. यह प्रवेश द्वार गांधी मैदान के पूर्व दिशा में उद्योग भवन के सामने है.

मीडिया के लिए अलग से व्यवस्था की गई है. मीडिया बंधुओं का प्रवेश गेट संख्या 9 से होगा, जो गांधी मैदान के दक्षिण दिशा में रिजर्व बैंक के सामने स्थित है. मीडिया कर्मियों को अपने वैलिड पहचान पत्र और पास साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा जांच में किसी तरह की परेशानी न हो.

प्रशासन ने यह भी कहा है कि गांधी मैदान में आम जनता का प्रवेश सुबह 7 बजे से शुरू होगा. लोगों से अपील की गई है कि वे समय से पहले पहुंचें. तय गेटों का ही उपयोग करें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तु मैदान में ले जाने से बचें. जिला प्रशासन का कहना है कि लोगों के सहयोग से ही गणतंत्र दिवस समारोह को सफल ब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *