उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अस्पताल में भर्ती: पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया सरोकार, डॉक्टरों ने कहा- अब हालत स्थिर

नेशनल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया, जिसके बाद उनकी स्थिति में अब सुधार है। अस्पताल के निदेशक ने बताया कि अजय राय फिलहाल होश में हैं, बातचीत कर रहे हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञों की एक विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय राय के अस्वस्थ होने पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” गौरतलब है कि अजय राय वाराणसी लोकसभा सीट से साल 2014, 2019 और 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से इतर पीएम मोदी के इस संदेश की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *