धनबाद. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद और भोपाल के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 11631/11632) चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन 27 फरवरी से सप्ताह में तीन दिन नियमित रूप से चलेगी. यह ट्रेन बोकारो थर्मल, रांची रोड, डालटनगंज और सिंगरौली जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. 22 एलएचबी कोच वाली इस ट्रेन में सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. भोपाल से यह ट्रेन रात 20:55 बजे और धनबाद से सुबह 07:20 बजे प्रस्थान करेगी.
