ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व में भीषण युद्ध, इजरायल ने ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ के तहत किया हवाई हमला

नेशनल

जेरूसलम/तेहरान. इजरायल और अमेरिका के एक साझा हवाई अभियान ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ (इजरायल) और ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (अमेरिका) में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को सनसनीखेज खुलासा किया कि खामेनेई को खत्म करने की योजना पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ हुई एक गोपनीय बैठक में ही बना ली गई थी. यह हमला 28 फरवरी को इतनी सटीकता से किया गया कि तेहरान के सुरक्षा घेरे को भनक तक नहीं लगी. इजरायल का कहना है कि यह कदम ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु खतरे को रोकने के लिए उठाया गया है. हमले के सात दिन बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में तनाव चरम पर है. आईडीएफ (IDF) ने तेहरान और अलबोर्ज प्रांत में हवाई हमलों की 12वीं लहर पूरी कर ली है, जिसमें आईआरजीसी (IRGC) के कमांड सेंटरों और हथियार भंडारों को तबाह किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *