चितरोकुरहा में शतचंडी अनुष्ठान के बाद भव्य जागरण; ‘राम आएंगे’, ‘खाटू जाऊंगी’ पर थिरके लोग
गिरिडीह. गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के चितरोकुरहा गांव में तीन दिवसीय शतचंडी अनुष्ठान के समापन के बाद गुरुवार की रात आयोजित भक्ति जागरण में आस्था का सैलाब उमड़ा. रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे. मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर ने ‘छुम छुम छानाना बाजय मईया पांव पैजनिया’, ‘मुझे लेके चलो ना खाटू जी मेले में’, ‘काली कमली वाला मेरा यार है’ और ‘राम आएंगे आएंगे राम आएंगे, मेरे झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे’ जैसे भजनों से ऐसा समां बांधा कि लोग देर रात तक झूमते रहे. बारिश से कार्यक्रम में बाधा आई, लेकिन भक्ति का उत्साह कम नहीं हुआ. पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.
