14वीं JPSC और JSSC परीक्षा विवाद में बड़ा मोड़: नौवें दिन सत्याग्रह के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे; परीक्षा रद्द करने की मांग

रांची

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है. राजभवन/धरनास्थल पर छात्रों का सत्याग्रह रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा, जिसके बीच छात्र आंदोलन की अगुवाई कर रहे नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा कर दी.

प्रमुख मांगें और सरकार पर अनदेखी का आरोप

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को अविलंब रद्द करने, विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित JPSC तथा JSSC-CGL समेत अन्य सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर यह कदम उठाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा परिणाम जारी हुए एक माह बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार अभ्यर्थियों के हितों की अनदेखी कर रही है.

ऑनलाइन फूड डिलीवरी से मिला देश भर से समर्थन

आंदोलनकारी छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों से भी ऑनलाइन समर्थन मिल रहा है. रविवार को लोगों ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के जरिए धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन के पैकेट भेजे, जिन्हें अभ्यर्थियों के बीच वितरित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *