रांची में सनसनी: धुर्वा डैम में तैरता मिला HEC के रिटायर्ड कर्मी का शव; शनिवार शाम इवनिंग वॉक पर निकले थे 85 वर्षीय योगेंद्र प्रसाद

रांची

रांची. राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में रविवार सुबह एक वृद्ध का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान हटिया संडे मार्केट निवासी एचईसी (HEC) के सेवानिवृत्त कर्मी योगेंद्र प्रसाद (85 वर्ष) के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, योगेंद्र प्रसाद शनिवार (1 अगस्त) शाम करीब 4 बजे रोजाना की तरह टहलने निकले थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बाद उनके बड़े बेटे विजय कुमार ने जगन्नाथपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत (सन्हा) दर्ज कराई थी. रविवार सुबह धुर्वा डैम की ओर गए स्थानीय लोगों ने शव देखकर नगड़ी पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *