नगर निगम की अहम बैठक, मेयर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में ट्रैफिक, पानी, सफाई और वेंडिंग जोन पर मंथन

गिरिडीह. गिरिडीह नगर निगम में गुरुवार को मेयर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में शहर को सुदृढ़ बनाने के लिए यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक जाम, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, वेंडिंग जोन और हटिया बाजार समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत […]

Continue Reading

हिरोडीह में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, पिकअप से 15 पेटी शराब जब्त, दो गिरफ्तार,

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के बरबाबाद में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने पिकअप वाहन संख्या WB-23C7405 से 15 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद कर दो […]

Continue Reading

बगोदर के जमुवारी गांव में हादसा, कुएं में डूबने से युवक की मौत, हाथ-पैर धोने के दौरान फिसला

ग्रामीणों ने शव निकाला, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अडवारा पंचायत स्थित जमुवारी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर के कुएं पर हाथ-पैर धोने गया युवक पैर फिसलने से कुएं में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद […]

Continue Reading

डुमरी के बरहमसिया पोस्ट ऑफिस में 2014 से फंसा गरीब लाभुकों का पैसा, खातों से हुई थी अवैध निकासी

भुगतान नहीं, मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव ने डाक निरीक्षक को लिखा पत्र, जल्द भुगतान नहीं तो पोस्ट ऑफिस में तालाबंदी की चेतावनी गिरिडीह. गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के बरहमसिया पोस्ट ऑफिस में खाताधारकों का पैसा 2014 से फंसा हुआ है. मुखिया संघ के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध कुमार यादव ने गोमिया […]

Continue Reading

बगोदर-गोरहर सीमा पर भीषण सड़क दुर्घटना: ट्रक और ट्रेलर समेत 5 गाड़ियां आपस में भिड़ीं; केबिन काटकर निकाले गए घायल चालक

हजारीबाग. गिरिडीह जिले के बगोदर से सटे हजारीबाग के बरकट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरहर में शनिवार की रात जीटी रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक के बाद एक 5 वाहन (ट्रक और ट्रेलर समेत) आपस में टकरा गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Continue Reading

गिरिडीह के डुमरी के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

कई की हालत गंभीर, मची अफरा – तफरी, राहत-बचाव जारी, डुमरी पुलिस मौके पर गिरिडीह. गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है जबकि […]

Continue Reading

पचम्बा-जमुआ मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा, होटल में घुसी बस, महिला समेत दो घायल

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के पचम्बा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित परियाण में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार “विष्णु रथ” नामक बस अनियंत्रित होकर सीधे ऋतु मंडल के होटल में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के होटल में घुसने से होटल पूरी तरह […]

Continue Reading

कबरीबाद माइंस हिंसा: खंडीहा पहुंचे मंत्री सुदिव्य सोनू; मृतक के परिवार को बंधाया ढांढस, बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

गिरिडीह. सीसीएल (CCL) के कबरीबाद माइंस में तीन दिन पहले हुई हिंसक झड़प और उसमें हुई दिलीप दास की मौत के बाद आज झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मृतक के गांव खंडीहा पहुंचे. मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा […]

Continue Reading

12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का संकल्प: 10 धामों की यात्रा कर गिरिडीह पहुंचे अमन सोनी; बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील

गिरिडीह. मध्य प्रदेश के रहने वाले अमन सोनी इन दिनों एक कठिन संकल्प के साथ देशव्यापी पैदल यात्रा पर हैं. 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लक्ष्य के साथ निकले अमन अब तक 10 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी कर चुके हैं. अपने 11वें पड़ाव, देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के क्रम में शुक्रवार को वे […]

Continue Reading

गिरिडीह: कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरा झामुमो; टावर चौक पर धरना दे केंद्र सरकार से दाम घटाने की मांग

गिरिडीह. रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जिला समिति ने गिरिडीह के व्यस्त टावर चौक पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की. दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में प्रदर्शन […]

Continue Reading