धनबाद. जीटी रोड किनारे मिला हिरण का शव, पेट फटा होने से फैली सनसनी, मैथन पार्क से आने की आशंका

धनबाद

धनबाद. जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा गली के समीप जीटी रोड किनारे रविवार सुबह एक हिरण का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह जब राहगीर सड़क से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर बेजुबान जानवर के क्षत-विक्षत शव पर पड़ी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिरण का पेट फटा हुआ था, जिसे देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि यह हिरण मैथन डियर पार्क का हो सकता है. बताया जा रहा है कि हाल ही में पार्क से कुछ हिरणों को स्थानांतरित किया गया था, ऐसे में यह हिरण चिरकुंडा तक कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है. कुछ लोग किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल वन विभाग को सूचित कर दिया गया है, ताकि पोस्टमार्टम के जरिए मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके और यह स्पष्ट हो सके कि यह हिरण सुरक्षित क्षेत्र से बाहर कैसे निकला.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *