गिरिडीह नगर भवन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की महत्वपूर्ण बैठक शुरू, कई दिग्गज मौजूद

गिरिडीह झारखंड

गिरिडीह. शहर के नगर भवन में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कर रही हैं, जिसमें जिले की विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जा रही है. बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, डुमरी विधायक जयराम महतो, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो और महापौर प्रमिला मेहरा सहित कई जनप्रतिनिधि व उनके प्रतिनिधि शामिल हैं. इसके अलावा, प्रशासनिक स्तर पर उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार समेत सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद हैं, जो जिले में चल रही योजनाओं की प्रगति और आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *