जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन परिसर में लोको पायलट की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

झारखंड

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के टाटानगर स्टेशन परिसर में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां लोको पायलट ज्ञानेंदु कुमार गौतम (जीके गौतम) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 12:40 बजे की है, जब ज्ञानेंदु मालगाड़ी लेकर टाटानगर पहुंचे थे और अपनी ड्यूटी खत्म कर लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रनिंग रूम के गेट पर पीछे से आए दो बाइक सवार अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ललित मीना और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक लोको पायलट रेलवे में ठेकेदारी और जमीन के कारोबार से भी जुड़े थे, जिसे हत्या की एक संभावित वजह मानकर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना से पूरे स्टेशन इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *