रांची. झारखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 17 अधिकारियों का तबादला किया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के 17 जिलों में नए उपायुक्तों (DC) की नियुक्ति की गई है.
किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी? (पूरी सूची):
| अधिकारी का नाम | नया पदस्थापन (उपायुक्त) |
| राजीव रंजन | पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) |
| अनन्य मित्तल | गढ़वा |
| हेमंत सती | हजारीबाग |
| शशि प्रकाश सिंह | देवघर |
| दिलीप प्रताप सिंह शेखावत | पलामू |
| संदीप कुमार | लातेहार |
| रवि आनंद | चतरा |
| मनीष कुमार | पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) |
| उत्कर्ष गुप्ता | कोडरमा |
| ऋतुराज | रामगढ़ |
| लोकेश मिश्रा | गोड्डा |
| मेघा भारद्वाज | पाकुड़ |
| दिलेश्वर महतो | गुमला |
| दीपक कुमार दुबे | साहिबगंज |
| सौरभ कुमार भुवनिया | खूंटी |
| संदीप कुमार मीणा | लोहरदगा |
| आलोक कुमार | जामताड़ा |
तत्काल प्रभाव से आदेश लागू:
सरकार ने सभी अधिकारियों को अपने वर्तमान प्रभार सौंपकर तुरंत नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है. जानकारों का मानना है कि विकास कार्यों में तेजी लाने और क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए यह बड़ा बदलाव किया गया है.
