रांची-जमशेदपुर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, दंपती ने कूदकर बचाई जान

झारखंड

रांची. राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-जमशेदपुर मुख्य सड़क पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। लदनापीढी गांव के पास जमशेदपुर से रांची लौट रहे रजिस्ट्रार डॉ. एस. ऐ. हुसैन की चलती कार (JH 05 BB 3599) धू-धू कर जल उठी।

वक्त रहते बची जान:

  • खतरे की आहट: डॉ. हुसैन कार खुद ड्राइव कर रहे थे, तभी उन्हें इंजन से धुआं निकलता दिखा। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी किनारे खड़ी की।

  • विकराल आग: जैसे ही डॉ. हुसैन और उनकी पत्नी यास्मीन हुसैन कार से बाहर निकले, गाड़ी आग की लपटों से घिर गई। चंद मिनटों में ही लाखों की कार लोहे के कंकाल में तब्दील हो गई।

दमकल की कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, कार के अंदर रखा कोई भी सामान बचाया नहीं जा सका। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी हो सकती है। फिलहाल दंपती सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read: सिमडेगा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 28 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *