कबीर ज्ञान महायज्ञ में आज गूंजे ‘सद्गुरु कबीर’ के जयकारे, धर्म जागरण शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

गिरिडीह

 झांकियों ने मोहा मन, कबीर साहब की 628वीं जयंती पर दो दिवसीय महायज्ञ का आगाज

गिरिडीह. सिरसिया- सिहोड़ीह स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कबीर ज्ञान महायज्ञ का आगाज आज सुबह भव्य धर्म जागरण शोभा यात्रा से हुआ. शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियों, प्रेरक नारों और ‘सद्गुरु कबीर साहब की जय’ के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा. सद्गुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती पर आयोजित दो दिवसीय महायज्ञ के पहले दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों- टावर चौक, कालीबाड़ी चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची. यात्रा में झारखंड के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल से आए सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. यात्रा के दौरान कबीर वाणी, भजन और समाज सुधार के संदेश देते बैनर-पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहे. जात-पात पूछे नहिं कोई, हरि को भजै सो हरि का होई’ जैसे नारों से समरसता का संदेश दिया गया. शोभा यात्रा के बाद दिनभर मंदिर में कबीर भजनों की अमृत वर्षा और विद्वान संतों के प्रवचन हुए. संध्या में सद्गुरु माँ का दिव्य उपदेश और मन से संघर्ष’ नाटक का मंचन होना है. कल 29 जून को बीजक पाठ, महाहवन और सद्गुरु माँ के तीन ग्रंथों का लोकार्पण किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *