बोलेरो की टक्कर से दो चचेरे भाई हवा में उछले, मौके पर तड़पते रहे — दोनों की मौत

गिरिडीह

गिरिडीह. तिसरी-गांवा मुख्य मार्ग पर भुराई मध्य विद्यालय के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. बाइक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों युवक करीब 20 फीट ऊपर उछलकर जमीन पर आ गिरे. बाइक के परखच्चे उड़ गए.
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गुमगी राउत टोला निवासी 25 वर्षीय विवेक राउत और प्रिस राउत के रूप में हुई है. दोनों तिसरी चौक से अपने घर गुमगी जा रहे थे. इसी दौरान गांव की ओर से आ रही काले रंग की बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी.
मौके पर ही प्रिस राउत की मौत हो गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से विवेक को CHC तिसरी लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. दोनों मृतक जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. तिसरी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *