देर रात खड़ी कार में लगाई आग, Maruti Fronx जलकर राख — बेंगाबाद में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह

गिरिडीह. बेंगाबाद मुख्य बाजार के सर्कस मैदान के पास मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार में आग लगा दी. देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और पूरी तरह राख हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
जानकारी के अनुसार, वाहन मालिक माशूम कुमार 13 जुलाई को तिसरी से लौटे थे और कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी. देर रात जब उन्हें आग लगने की खबर मिली और वे मौके पर पहुंचे तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी. स्थानीय लोगों ने बुझाने की कोशिश की लेकिन वाहन पूरी तरह जल चुका था.
वाहन मालिक ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके. बेंगाबाद थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *