गर्मी के दस्तक के साथ ही बिजली की कटौती शुरू, भाजपाइयों ने पावर सब स्टेशन का किया घेराव, सरकार व बिजली विभाग के ख़िलाफ़ जमकर की नारेबाज़ी

गिरिडीह

गिरिडीह. गर्मी के दस्तक के साथ ही बिजली आपूर्ति में कटौती किए जाने को लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. उमस भरी गर्मी में लोग बिजली की कटौती से परेशान हो गए हैं. इसी मुद्दे को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले डांडीडीह स्थित पावर सब स्टेशन का घेराव किया और सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की. इस बाबत भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और अभी गर्मी ने सिर्फ़ दस्तक ही दी है और बिजली की कटौती शुरू हो गई है. इतना ही नहीं बिजली बिल में भी बढ़ोतरी कर दी गई है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर भाजपा की ओर से आज एक दिवसीय घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आगर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में भाजपा की और से उग्र आंदोलन किया जाएगा. मौके पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सिकंदर हेम्ब्रम, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, यदुनंदन पाठक समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *