देवरी में इथेनॉल लदा टैंकर पलटा, हजारों लीटर इथेनॉल बहा, आग के खतरे को देखते हुए पुलिस-अग्निशमन तैनात

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के जमुआ – चकाई मुख्य मार्ग पर पर देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा के पास इथेनॉल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पलट गया. टैंकर पलटने के बाद टैंकर में लदा हजारों लीटर इथेनॉल बह गया. टैंकर लदा अति ज्वलनशील पदार्थ (इथेनॉल) बहने से आग लगने की संभावना को देखते एहतियात के तौर पर देवरी पुलिस के द्वारा मौके पर एएसआई उपेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. साथ हीं अग्निशमन वाहन को बुलाया गया है. घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक बिहार शरीफ से इथेनॉल लेकर जीसीडीह जा रहा टैंकर रविवार की अलसुबह लगभग तीन बजे नेकपुरा से पास सड़क पलट गया. इधर टैंकर सड़क पर पलटने की वजह से सड़क वन वे हो गया है. आवागमन में परेशानी उतपन्न हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *