गढ़वा: बहन से मामूली विवाद के बाद 18 वर्षीय युवती ने कीटनाशक खाकर दी जान देने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

झारखंड

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत सिल्लीदाग गांव (गरई टोला) में एक युवती द्वारा आवेश में आकर आत्मघाती कदम उठाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय राधिका कुमारी का अपनी बहन के साथ खाना बनाने और रसोई के काम को लेकर मामूली विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि राधिका ने गुस्से में आकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

तबीयत खराब होते ही परिजन उसे तत्काल रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज मिल जाने के कारण युवती की जान बच गई है और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस और स्थानीय जानकारों ने इस घटना को युवाओं में बढ़ते गुस्से और कम होती सहनशीलता का परिणाम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *