सीतामढ़ी: बोखड़ा में बड़ा हादसा, सड़क से 6 फीट नीचे खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली; औराई के तीन लोग गंभीर रूप से घायल

नेशनल

सीतामढ़ी: जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत उखड़ा सरफा पुल के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के खेत में पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली औराई थाना क्षेत्र के रामनगर से बालू और सीमेंट की डिलीवरी कर इनामात गांव से लौट रही थी। वापसी के दौरान चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया, जिससे ट्रैक्टर सड़क से करीब छह फीट नीचे खेत में जा गिरा।

इस सड़क हादसे में चालक अखिलेश कुमार, कौशल किशोर राय और अभिषेक कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही बोखड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बोखड़ा में भर्ती कराया। फिलहाल चिकित्सा केंद्र में तीनों का उपचार चल रहा है और पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *