कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत दिए हैं। राज्य की 293 सीटों के लिए जारी गिनती में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 167 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत के आंकड़े (147) को पार कर गई है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 116 सीटों पर सिमटती दिख रही है।
सबसे हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर में मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। शुरुआती राउंड में शुभेंदु अधिकारी से पिछड़ने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चौथे राउंड की समाप्ति तक 8,000 से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। वहीं, नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी फिलहाल करीब 3,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। उत्तर बंगाल और पश्चिम बर्धमान में भाजपा का ‘भगवा तूफान’ देखने को मिल रहा है, जहां पार्टी ने लगभग सभी सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
प्रमुख अपडेट्स:
-
भाजपा की बढ़त: 185 सीटों पर रुझान (बहुमत से आगे)।
-
टीएमसी की स्थिति: 100 सीटों पर बढ़त, कई दिग्गज मंत्री पीछे।
-
दिग्गज उम्मीदवार: खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल और राशबिहारी से स्वपन दासगुप्ता आगे चल रहे हैं।
-
अभूतपूर्व सुरक्षा: मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और धारा 163 लागू है।
दोपहर तक राज्य की नई सरकार की तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है। क्या ममता बनर्जी ‘जीत का चौका’ लगा पाएंगी या भाजपा पहली बार बंगाल की सत्ता पर काबिज होगी, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
