Blog

गढ़वा: छतैलिया पावर हाउस के पास दर्दनाक हादसा; छरी गिराकर लौट रहा खाली ट्रैक्टर पलटा, इंजन के नीचे दबने से युवा चालक की मौके पर ही मौत

गढ़वा. झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बुधवार की शाम करीब 7 बजे छतैलिया पावर हाउस के पास एक महिंद्रा डीआई ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर के 22 वर्षीय चालक बिपिन कोरवा की मौके पर ही मौत हो […]

Continue Reading

पश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी: गुवा, चक्रधरपुर समेत कई इलाकों में 9 FIR दर्ज; 4 तस्कर गिरफ्तार, 5 फरार

पश्चिमी सिंहभूम. पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ 16 मई से 20 मई तक एक विशेष अभियान चलाया. इस पांच दिवसीय छापेमारी के दौरान गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में कुल 09 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गईं, जिनमें […]

Continue Reading

गिरिडीह में सेंट्रल जीएसटी दफ्तर पर सीबीआई का छापा: 50 हजार रिश्वत लेते सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार, 15 घंटे चली कार्रवाई

गिरिडीह. धनबाद से पहुंची सीबीआई (CBI) की टीम ने बुधवार को गिरिडीह के बजरंग चौक स्थित सेंट्रल जीएसटी एवं एक्साइज कार्यालय में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सीबीआई ने घूसखोरी के आरोप में जीएसटी विभाग के सुपरिटेंडेंट बुद्धेश्वर सुंडी और इंस्पेक्टर बिरजू कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई से पूरे […]

Continue Reading

पीडीएस अनाज की कालाबाज़ारी का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़ा पीडीएस अनाज से भरा संदिग्ध टेम्पो, चालक हिरासत में

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड स्थित डोरंडा पंचायत के लहरियाटांड गांव में बुधवार देर रात ग्रामीणों ने पीडीएस अनाज से भरे एक संदिग्ध टेम्पो को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गरीबों के लिए आवंटित राशन को कालाबाज़ारी के उद्देश्य से बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था. बताया […]

Continue Reading

गोपालगंज: श्रीपुर पुलिस की घेराबंदी, 13 ग्राम स्मैक के साथ रंगेहाथ दबोचा गया तस्कर; नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम

बिहार . बिहार के गोपालगंज जिले में मादक पदार्थों के बढ़ते कारोबार और नशे के जाल के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में शुक्रवार की देर शाम श्रीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बंशी बत्तरहां गांव से एक युवक को भारी मात्रा […]

Continue Reading

रिम्स रांची में सनसनी: MBBS छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी; समय रहते दोस्तों ने बचाया, ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

रांची. राजधानी रांची के प्रतिष्ठित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) परिसर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. शनिवार को रिम्स के एक एमबीबीएस (MBBS) छात्र ने हॉस्टल के अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के बाद हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. अन्य छात्रों की तत्परता और […]

Continue Reading

झारखंड में 12 दिन पहले पहुंचेगा मॉनसून! आईएमडी का बड़ा पूर्वानुमान— 26 मई को केरल और 5 जून तक राज्य में देगा दस्तक

रांची. झारखंड में मई के महीने में ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आंधी और झमाझम बारिश के बीच आम जनता के लिए एक और राहत भरी खबर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले पहुंच सकता है. अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक […]

Continue Reading

गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर एक्शन: नगर ऊंटारी वृद्धाश्रम में डीएसडब्ल्यूओ का औचक छापा; बुजुर्गों की सुरक्षा और दिनचर्या के लिए जारी हुए कड़े निर्देश

गढ़वा. बुजुर्गों की सुरक्षा और उनके बेहतर जीवन स्तर को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन ने एक बेहद संवेदनशील कदम उठाया है. जनता दरबार में मिली एक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (DSWO) अर्चना सिन्हा ने गुरुवार की देर शाम नगर ऊंटारी स्थित एनजीओ द्वारा […]

Continue Reading

झारखंड में मौसम का यू-टर्न: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, कल से 14 जिलों में भारी आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पलामू संभाग में लू का प्रकोप

रांची. झारखंड के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव (Low Pressure) के क्षेत्र के कारण राज्य में 16 से 21 मई तक आंधी-बारिश का दौर चलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जहां एक तरफ राज्य के बड़े हिस्से में […]

Continue Reading

भारत-यूएई एतिहासिक डील: भारत में 30 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल स्टोर करेगा यूएई; शिपबिल्डिंग से लेकर सुपरकंप्यूटर तक कई बड़े समझौतों पर मुहर

अबू धाबी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की संक्षिप्त मगर बेहद महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक निवेश को लेकर कई ऐतिहासिक समझौते हुए हैं. इस महाडील के तहत यूएई अब भारत के ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ (Strategic Petroleum Reserve) में अपने कच्चे तेल का भंडारण बढ़ाकर […]

Continue Reading