धनबाद में अवैध लॉटरी के काले कारोबार पर पुलिस का बड़ा स्ट्राइक: BCCL के जर्जर क्वार्टर में चल रहे मिनी प्रिंटिंग प्रेस का भंडाफोड़, 1 करोड़ की लॉटरी जब्त

धनबाद

धनबाद. झारखंड के धनबाद जिले के निरसा अनुमंडल अंतर्गत चिरकुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध प्रतिबंधित लॉटरी के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ लिलेश्वर महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीसीसीएल (BCCL) के एक जर्जर और सुनसान पड़े सरकारी आवास में अचानक छापेमारी की. मौके से पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध लॉटरी, मिनी प्रिंटिंग प्रेस, कटिंग मशीनें और भारी मात्रा में प्रिंटिंग उपकरण जब्त किए हैं.

जांच में खुलासा हुआ है कि इस मिनी फैक्ट्री से छपने वाली अवैध लॉटरी का नेटवर्क झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार तक फैला हुआ था. पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ के आधार पर इस पूरे सिंडिकेट और मुख्य सरगना की तलाश में छापेमारी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *