हजारीबाग में खूनी खेल: बाइक सवार दंपति पर अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, महिला की मौके पर मौत, पति रिम्स रेफर

झारखंड हज़ारीबाग

हजारीबाग: जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में कोले स्टेशन के पास बाइक सवार दंपति पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में मंजू देवी की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति विकास प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब दोनों रामगढ़ से खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहे थे। घायल विकास को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है।

पुलिस जांच में यह मामला अब पारिवारिक विवाद की ओर मुड़ता दिख रहा है। मृतका की मां ने पति विकास प्रजापति, ससुर और अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या की साजिश का आवेदन दिया है। बताया जा रहा है कि मंजू और विकास के बीच पहले से ही अनबन चल रही थी। केरेडारी और पिपरवार पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद कर लिए हैं और मामले की सघन छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *